मुझे इन गंदे विचारों से बचा लो प्रभु – हनुमानजी के चमत्कार की सच्ची घटना

HanumanChalisa ki Shakti in Hindi
मुझे इन गंदे विचारों से बचा लो प्रभु – हनुमानजी के चमत्कार की सच्ची घटना
Facebook
LinkedIn
WhatsApp

HanumanChalisa ki Shakti in Hindi

मुझे इन गंदे विचारों से बचा लो प्रभु – हनुमानजी के चमत्कार की सच्ची घटना

दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है मैं हर बार क्यों कहता हूँ की हर मर्ज की एक ही दवा है हनुमान चालीसा? इसका जवाब आज के अनुभव में आपको मिल जायेगा, इस भक्त को एक अजीब बीमारी हुई, शायद आज के इस दौर में ज्यादातर लोग इस बीमारी से जूझ रहे है और उससे बहार नहीं निकल पा रहे है, ऐसा क्या हुआ था इस भक्त के साथ आईये जानते है, तो ध्यान से इस अनुभव को देखिये और ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ इसे शेयर करे, HanumanChalisa ki Shakti in Hindi

मैं अपना नाम गुप्त रखना चाहता हूँ, मेरी उम्र 18 साल है, मैं कर्नाटक के धारवाड़ का रहने वाला हूँ, जयेश भाई पहले तो आपको बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूँ, आपकी वीडियोस देखकर ही मेरा हनुमान जी के प्रति विश्वास बढ़ा है,

मेरा परिवार बहुत ही धार्मिक है और सभी सदस्य भगवान को बहुत मानते है, हमारा परिवार माँ पद्मावती को भी बहुत मानता है, मुझे माँ पद्मावती ने ही हनुमानजी की भक्ति का रास्ता बताया है, मैं हनुमानजी की शरण में 2020 में गया, मैं प्रति दिन दादा के मंदिर जाता हूँ उनके दर्शन करने,

मेरी जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा था, फिर पता नहीं मेरे दिमाग में गंदे-गंदे विचार आने लगे, मुझे अपने मम्मी पापा या मैं जिनसे भी मिलूं उनके बारे में गंदे-गंदे विचार आते, पता नहीं मैं भगवान के बारे में भी गलत सोचने लगा था, ये सब होने से मैं बहुत डर गया था और रोता रहता था, HanumanChalisa ki Shakti in Hindi

जब मैंने इसके बारे में सर्च किया तो ये एक बीमारी थी जिसका नाम OCD था यानी (Obsessive Compulsive Disorder), मैं OCD ऑफ़ गॉड से सफर कर रहा था, मैंने इसके बारे में अपने परिवार से नहीं कहा क्योंकि मैं बहुत डर गया था, मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करूं,

जयेश भाई मैं अकेले मे बहुत रोता था, मैं बहुत डर गया था, मैं किसी से बात भी नहीं करता था, मेरी मम्मी और पापा भी मेरी इस हालत के कारण परेशान हो गए थे की मुझे आखिर हुआ क्या है,

जब वे मुझसे पूछते कि क्या हुआ है तो मुझे उनसे सब कुछ कहना था पर हिम्मत नहीं थी, तो मैं कहता कि मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं देवी माँ और हनुमान दादा के सामने बहुत रोता की मुझे ठीक कर दो,

फिर एक दिन मेरी मम्मी ने मुझसे कहा की तू हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर तो मैंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया, फिर मेरी मम्मी के फ़ोर्स करने पर मैंने हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया,

Bajrangi Hanumanji ka Chamatkar in Hindi

हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करने के बाद मेरे अंदर अलग ही शक्ति आ गयी, मुझे लग रहा था की मुझे कोई गंदे विचारों से बचा रहा है, मेरे अंदर एक अलग ही उर्जा आ गयी थी, फिर मैं हर रोज सच्चे दिल से हनुमान चालीसा पढ़ने लगा,

मैं प्रति दिन घर के मंदिर में माँ पद्मावती से भी प्रार्थना करता की मेरी इस बीमारी को ठीक कर दो, मैं प्रभु के मंदिर जाता दर्शन करने तो वहाँ भी रोता था और जब भी हनुमान चालीसा का पाठ करता तो मेरी आँखों से आंसू आ जाते और प्रभु से यही कहता कि मुझे ठीक कर दो,

जयेश भाई मेरी जिंदगी नरक जैसी हो गयी थी, मैं कुछ भी सोचने से डरता था, मैं किसी के साथ बात तक नहीं करता था, बस खुद को कमरे में लॉक करके रोता रहता था, मुझे सुसाइड के विचार भी आते रहते थे, मैं अंदर से टूट गया था, पर मुझे प्रभु पर पूरा विश्वास था, HanumanChalisa ki Shakti in Hindi

जबसे मैंने हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू किया तबसे धीरे-धीरे मेरे विचार कण्ट्रोल में आने लगे, जयेश भाई आप विश्वास नहीं करोगे धीरे-धीरे मुझे जो खराब विचार आते थे वो कम होने लगे,

OCD एक ऐसी बीमारी है जो बिना दवाई के कभी ठीक नहीं हो सकती और दवाई से भी सिर्फ इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है पर पूरी तरह से ठीक नहीं, पर देवी माँ और हनुमानजी का चमत्कार तो देखो मैं अब फिर से पहले जैसा नार्मल हो गया हूँ जैसे मुझे कुछ हुआ ही नहीं था, आज मुझे वो गंदे और ख़राब विचार आने बिलकुल बंद हो गए है,

पढ़े: हनुमान चालीसा की शक्ति तो देखो सब पलटकर रख दिया – बजरंगबली और महादेव का अद्भुत चमत्कार

जयेश भाई हमारे हनुमान जी के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है, हनुमान चालीसा में बहुत-बहुत ताकत है, OCD एक ऐसी बीमारी है जो कभी पूरी तरह से ठीक नहीं होती, मेरे प्रभु की कृपा से सब ठीक हो गया, आज मैं प्रति दिन हनुमान चालीसा का पाठ करता हूँ,HanumanChalisa ki Shakti in Hindi

अंत में मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि सच्चे दिल से हनुमानजी की भक्ति करे वे कभी भी आपको तकलीफ में नहीं देख सकते, ऐसा कोई भी कार्य नहीं जो हमारे बजरंगबलि नहीं कर सकते है, मैं उन्हें जितना धन्यवाद करूं उतना कम है, वे बड़े दयालु है, हनुमानजी की कृपा जयेश भाई आप पर और ‘सीक्रेट मिस्ट्रीज’ के पूरे परिवार पर बनी रहे,

तो दोस्तों देखा आपने हनुमान चालीसा पाठ में बहुत शक्ति है, अगर आपके भी जीवन में हनुमान चालीसा का पाठ करने से परिवर्तन आया है तो कमेंट में जरूर बताएं, क्योंकि हनुमानजी ही इस कलयुग के एक मात्र जागृत देव है जो अपने भक्त की थोड़ी सी भी भक्ति से तुरंत प्रसन्न होकर उसके सारे संकट हर लेते है….तो ऐसे ही है हमारे बजरंगबली.


HanumanChalisa ki Shakti in Hindi पोस्ट के लिए अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं और यदि आपके साथ भी इस तरह का कोई चमत्कार हुआ है तो हमें dharmikstory@gmail.com पर लिखें, हम इस वेबसाइट पर आपकी कहानी प्रकाशित करेंगे.

Facebook
LinkedIn
WhatsApp

Related Post

error: Content is protected !!