पूरी रात बैठकर किया 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ नतीजा देखकर दंग रह जाओगे आप

100 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi
पूरी रात बैठकर किया 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ नतीजा देखकर दंग रह जाओगे आप
Facebook
LinkedIn
WhatsApp

100 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

पूरी रात बैठकर किया 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ नतीजा देखकर दंग रह जाओगे आप

दोस्तों आज का अनुभव बहुत ही इन्स्पिरिंग है, ये अनुभव मेरे दिल को छू गया, हनुमानजी की शरण में जाने के बाद क्या कुछ संभव नहीं होता, कई लोग तो अपने संकट समय में डिप्रेशन में जाकर अपना जीवन खत्म करने तक के बारे में सोच लेते है, ये अनुभव उन सभी के लिए संजीवनी का काम करेगी, तो ध्यान से इस अनुभव को पढिए और ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करे, 100 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

मैं अपना नाम गुप्त रखना चाहता हूँ, मैं ओडिशा का रहनेवाला हूँ, जयेश भाई सबसे पहले आपको बहुत-बहुत धन्यवाद, आप जो कार्य कर रहे है वो बहुत अच्छा कर रहे है प्रभु हमेशा आपके ऊपर अपनी कृपा बनाये रखे, मेरे ऊपर भी हनुमानजी की कई बार कृपा हुई है और अगर सारी बताऊँगा तो वीडियो बहुत ज्यादा बड़ी हो जाएगी, उनमें से कुछ महत्त्वपूर्ण अनुभव आपसे शेयर करना चाहता हूँ,

मैं एक आध्यात्मिक परिवार से हूँ और मेरे माता-पिता हमेशा से ही पूज-पाठ में बहुत विश्वास रखते है और जब मैं 10-11 साल का था तब से मैं हर सोमवार के दिन भगवान शिव के दर्शन करने जाता था और बचपन से ही पूजा-पाठ में रुचि रखता था,

जीवन बीतता गया और जीवन में एक के बाद एक परेशानी आती गयी जो खत्म ही नहीं हो रही थी, पता नहीं पर बचपन से ही मैं हमेशा किसी ना किसी कारण बीमार रहता था और हमारे घर की स्थिति भी अच्छी नहीं थी, परिवार के लोग मुझे लेकर बहुत टेंशन में रहते थे, ये सब देखकर मैं भी दुखी रहता था,

जैसे-जैसे समय बीतता गया उसके साथ-साथ प्रॉब्लम्स भी बढ़ने लगी, प्रॉब्लम्स तो जैसे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी, एक प्रॉब्लम जाती तो दूसरी आती, मैं तो बड़ा हो चूका था लेकिन इन सब से कभी उभर नहीं पाया, मैं हमेशा चाहता था कि सब ठीक कर दूंगा लेकिन कुछ कर नहीं पाता था, 100 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

और ये सब होने पर मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ चुका था, गुस्से की वजह से मैंने मंदिर जाना और पूजा-पाठ करना छोड़ दिया था, किसी भी देवी-देवता पर विश्वास नहीं हो रहा था, मैं जितना भी कोशिश करता था आगे बढ़ने के लिए हमेशा नाकामयाब ही होता था, मैं इन सब से तंग आ गया था,

फिर उसी दौरान दुर्भाग्यवश मेरे पिताजी का देहांत हो गया, ये सब होने पर मैं पूरी तरह अन्दर से टूट चूका था, अपने आंसू और दर्द सबसे छुपाके खुद को और परिवार को किस तरह संभाला ये मैं ही जानता था, इतना सब होने के बाद मेरी जिंदगी से मुझे नफ़रत होने लगी, मैं हमेशा सोचता था की मैं जिन्दा क्यों हूँ, मर क्यों नहीं जाता, मैं बस जिंदा लाश बन गया था,

मैंने धीरे-धीरे अपने आप को संभाला और कुछ समय बाद मुझे एक नया जॉब मिला, मैंने सोचा अब सब सही हो जायेगा और मैंने जॉब ज्वाइन कर लिया, जॉब ज्वाइन करने के करीब 6 महीने बाद जिस शॉप पे मैं काम करता था उस शॉप के प्रोपराइटर ने कुछ गलत डिसिशन लिए और मैंने उसे कई बार कहा की तुम जो कर रहे हो वो गलत है, क्योंकि मुझे उस काम में 10 साल का एक्सपीरियंस था लेकिन उसने मेरी बात नहीं सुनी,

फिर कुछ महीनो बाद उस गलती की वजह से शॉप को बहुत बड़ा लॉस हो गया और उस प्रोपराइटर ने सब कुछ मुझ पर डाल दिया, मैंने उसे कहा की मैंने पहले से ही बताया था कि तुम गलत कर रहे हो और तुमने मेरी बात नहीं सुनी, अब मैं क्या करूँ, मैंने उसे बहुत समझाने की कोशिश की पर वो खुद की गलती मानने को तैयार नहीं था, 100 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

ये सब होने की वजह से उसने मुझे जॉब से निकाल दिया और मुझसे डिमांड करने लगा उस लॉस की रिकवरी करने के लिए, तभी मेरे पास उतनी ताकत नहीं थी उससे लड़ने के लिए, क्योंकि मैं पहले से ही टूट चूका था, मैं पूरी तरह से डिप्रेशन में चला गया था और उस लॉस की रिकवरी करने के लिए मैंने बहुत लोगो से मदद मांगी, पर उन लोगो ने मदद करने के लिए मना कर दिया,

तभी मैं बहुत परेशान हो गया था की इतना प्रयास करने पर भी कोई रास्ता नहीं मिल रहा था, मुझे सुसाइड करने के विचार आते, मैं खुद को देखकर कहता की ऐसी बत्तर जिंदगी किसी को ना मिले, मैंने आज तक किसी का गलत नहीं किया, तो मेरे साथ ही ऐसा क्यों? यहाँ तक की किसी को मेरी वजह से हानि ना हो इसलिए 11 साल से मैंने नॉन-वेज खाना भी छोड़ दिया था, फिर भी मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ,

फिर एक दिन मेरी सारी परेशानी को सुनकर मेरे भाई जो चाचा का बेटा है उसने मुझसे कहा की तू 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ कर सब सही हो जायेगा और हनुमानजी से विनती कर प्रभु सब ठीक कर देंगे,

ये सुनकर पहले मुझे विश्वास नहीं हो रहा था, पर मेरे पास और कोई चारा भी नहीं था, मैंने सोचा इतना कोशिश करने के बाद कुछ नहीं हो रहा है, अगर तू कहता है तो और एक बार कोशिश करता हूँ, सब सही हुआ तो ठीक है नहीं तो कोई बात नहीं,

Hanumanji ki Kripa in Hindi

मुझे आज भी याद है 28/12/2021 मंगलवार के दिन मैं हनुमानजी के मंदिर गया और प्रभु के सामने हाथ जोड़े और आँखें बंद करके उन्हें मेरी सारी परेशानी बता दी, प्रभु के सामने मेरी आँखों से आंसू आ गए, जब आँखें खोली तब देखा जैसे हनुमानजी मुझे देख रहे है और ये लिखते हुए भी मुझे रोना आ रहा है, 100 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

उस मंगलवार को रात के समय मैंने हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया, मैं पहली बार चालीसा का पाठ कर रहा था इसलिए उच्चारण में थोड़ी भूल रो रही थी और ज्यादा लेट होने के कारण मुझे नींद भी आ रही थी, सही से पढ़ तो नहीं पाया पर 100 बार पढ़ना पूरा कर दिया था, पाठ खत्म हुए सुबह के करीब 5 बज गए थे, उसके बाद मैं सोने के लिए चला गया,

4 घंटे सोने के बाद मैं जो शॉप पर जॉब करता था वहा गया प्रोपराइटर से मिलने, जयेश भाई आप यकीं नहीं करोगे मेरा इतना बड़ा प्रॉब्लम ऐसे सोल्व हो गया जैसे कुछ हुआ ही नहीं, जो इंसान अपनी गलती को मानने को तैयार नहीं था और जिसने अपने लॉस के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया था वो आसानी से कैसे माना उस बात पर मैं आज तक यकीन नहीं कर पाया हूँ, आप ही बताए ये हमारे प्रभु हनुमानजी की कृपा नहीं तो क्या है,

और तभी मेरे पास जॉब नहीं था एक महीने से घर पर ही था, जॉब को लेकर परेशानी अभी खत्म नहीं हुई थी, लेकिन प्रभु पर भरोसा था, अगले मंगलवार 04/01/2022 की रात को फिर से मैंने 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, उसके ठीक 2 दिन बाद यानी 06/01/2022 को मुझे एक कॉल आया की तुम्हे जॉब चाहिए था न, अगर ज्वाइन करना चाहते हो तो ऑफिस में आकर मिलो,

पढ़े: हनुमान जी को साक्षी रखकर ये अनुभव लिखा है – बजरंगबली का चमत्कार

यहाँ मैं आपको एक बात बता दू की, 2 बार पहले उस ऑफिस में मैं जॉब के लिए गया था, पर उन्होंने मना कर के कह दिया था कि फिलहाल काम नहीं है, जब जरुरत होगी तब बता देंगे, चालीसा पढ़ने के 2 दिन बाद उसी ऑफिस से कॉल आया जॉब के लिए, प्रभु की शरण में जाने के बाद धीरे-धीरे मेरे बंद रास्ते खुलने लगे,

फिर मैं उस ऑफिस में गया बात करने के लिए, उस दिन मेरी जोईनिंग भी हो गयी और मैंने ड्यूटी भी की और ड्यूटी खत्म होने के बाद मैं सीधा मेरे प्रभु के मंदिर में गया और पुरानी जॉब वाली प्रॉब्लम का सॉल्व होना और नयी जॉब मिलना दोनों के लिए मैंने प्रभु को दिल से धन्यवाद किया, 100 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

उसके बाद जयेश भाई मैंने यूट्यूब पर आपका वीडियो देखा और वीडियो देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा, और आपके सारे वीडियोस देखने के बाद प्रभु पर मेरा विश्वास और ज्यादा बढ़ गया, मैं ही मूर्ख था जो प्रभु की महिमा को नहीं समझ पाया था, अब हर मंगलवार और शनिवार को प्रभु के दर्शन करने मैं मंदिर जाता हूँ और प्रति दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ भी करता हूँ,

मुझे प्रभु की शरण में आये ज्यादा दिन नहीं हुए है, लेकिन मेरे प्रभु इतने दयालु है की मेरी थोड़ी सी भक्ति देखकर उन्होंने मुझे संकट से बाहर निकाला, कई बार प्रभु ने मुझे सपने में दर्शन दिए है और कभी मंदिर में तो कभी ध्यान करते हुए, एक बार तो प्रभु श्री राम को गले लगते हुए देखा,

मैं अपने आप को बहुत खुश नसीब मानता हूँ की मैंने प्रभु की कृपा को महसूस किया है और चाहता हूँ की हमेशा प्रभु मुझपर और अपने सभी भक्तों पर कृपा करते रहे, मैं प्रभु से एक ही चीज मांगता हूँ की मेरे विश्वास को टूटने मत देना, और भी मनोकामना पूर्ण होने पर आपसे वो अनुभव भी जरूर शेयर करूँगा, हनुमानजी सभी को खुश रखे, 100 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

तो दोस्तों देखा आपने, हमारे प्रभु को ऐसे ही संकटमोचन नहीं कहते, बस उन्हें दिल से याद करे, उन से सच्चे मन से प्रार्थना करे और अच्छे कर्म करे, देखना हमारे प्रभु बहुत ही दयालु है वे आपके सारे संकट हर लेंगे…तो ऐसे ही है हमारे बजरंगबली.


100 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi पोस्ट के लिए अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं और यदि आपके साथ भी इस तरह का कोई चमत्कार हुआ है तो हमें dharmikstory@gmail.com पर लिखें, हम इस वेबसाइट पर आपकी कहानी प्रकाशित करेंगे.

Facebook
LinkedIn
WhatsApp

Related Post

error: Content is protected !!