कोई शक्ति मेरी हर पल रक्षा कर रही है – हनुमानजी के अद्भुत चमत्कार की सच्ची घटना

Hanuman Chalisa ka Power in hindi
कोई शक्ति मेरी हर पल रक्षा कर रही है – हनुमानजी के अद्भुत चमत्कार की सच्ची घटना
Facebook
LinkedIn
WhatsApp

Hanuman Chalisa ka Power in hindi

कोई शक्ति मेरी हर पल रक्षा कर रही है – हनुमानजी के अद्भुत चमत्कार की सच्ची घटना

दोस्तों आज इस भक्त का अनुभव पढ़ने के बाद आपको पता चल जायेगा कि हमारे प्रभु कैसे अपने भक्त की जीवन के कदम-कदम पर रक्षा करते है, इस अनुभव को जानने के बाद भगवान पर बढ़ेगा विश्वास आपका, तो ध्यान से इस अनुभव को जानिए और ज्यादा से ज्यादा भक्तों तक हमारे बजरंगबली की कृपा को शेयर करे, Hanuman Chalisa ka Power in hindi

मैं अपना नाम गुप्त रखना चाहता हूँ, मैं दिल्ली का रहनेवाला हूँ, जयेश भाई मैं काफी समय से आपकी चैनल को फॉलो कर रहा हूँ और हनुमानजी की पूजा भी करता हूँ, हनुमानजी की पूजा से मुझे जो शक्ति मिली है उससे जुड़ा अनुभव मैं आपसे शेयर करना चाहता हूँ,

मेरा जीवन बड़ा सामान्य रहा है, मुझे आर्ट से बहुत लगाव है और मैं थिएटर एक्टिंग से जुड़े कार्य करना पसन्द करता हूँ, एक छोटा-मोटा एक्टर समझ लीजिये, सब कुछ ठीक चल रहा था, 2019 मेरे लिए बहुत अच्छा साल रहा था, पहले मैं पूजा पाठ नहीं करता था, लेकिन जबसे साल 2020 आया और कोरोना जैसे वायरस ने हम सबकी जिंदगी में कदम रखा, तबसे सब कुछ सामान्य नहीं रहा,

जैसे मैंने आपको बताया कि मैं दिल्ली में रहता हूँ और मुझे छोटे-मोटे काम एक्टिंग से रिलेटेड मिलते रहते है, फरवरी 2020 तक मुझे अच्छे काम मिले मगर जैसे ही कोरोना आया सब कुछ मानो जैसे रुक गया,

मेरे कई प्रोजेक्ट्स हाथ से चले गए, फिर धीरे-धीरे सेविंग्स के पैसे भी खत्म होने लगे और फिर नवंबर 2020 के महीने में मुझे कोविड हो गया और मैं काफी बीमार हो गया, मेरी सेहत बहुत खराब हो गयी थी,

तबियत ख़राब होने की वजह से मेरे अंदर का आत्मविश्वास मानो खत्म सा हो गया था, मैं काफ़ी कमज़ोर पड़ गया था, कोविड के कारण मुझे 14 दिन क्वारंटाइन में रहना पड़ा, मेरे साथ मेरी पूरी फैमिली को भी कोविड हो गया, क्वारंटाइन खत्म होने के बाद भी मुझमें बहुत कमजोरी आ गयी थी,

Lord Bajrangbali Miracles in Hindi

कोविड की वजह से मुझमें काफी साइड इफेक्ट्स हो गए थे, भूख ना लगना, बहुत कयदा कमज़ोरी का होना, बातें भूल जाना और हाजमा ख़राब होना आदि, चारो तरफ मानो नेगेटिव माहौल हो गया था, फिर हमारे एक रिश्तेदार ने कहा कि हनुमानजी की शरण में जाओ और हनुमान चालीसा का पाठ करो, Hanuman Chalisa ka Power in hindi

मैं दुखी होकर अपने घर के मंदिर के आगे बैठ गया और पूजा-पाठ करके प्रभु से कहने लगा कि, “हे प्रभु सब ठीक कर दो”, जयेश भाई मैंने हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया,

हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करने के बाद धीरे-धीरे मेरी सेहत में सुधार आने लगा और कुछ समय बाद मैं बिलकुल ठीक हो गया, मानो मेरे अंदर एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा आ गयी हो और मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ने लगा,

चारो तरफ से जिस नेगेटिविटी ने मुझे घेर रखा था मानो कही गायब हो गयी और ये सब मेरे बजरंगबली की कृपा से ही हुआ है और मैं उन्हें सच्चे दिल से मानता हूँ, मैं महादेव के बाद अगर किसी की भक्ति करता हूँ तो वो मेरे बजरंगबली है,

मुझे ड्राइविंग का बहुत शौख है, पहले मैं ड्राइव करते वक़्त भगवान के भजन नहीं सुनता था पर पता नहीं कैसे पर अब जब भी मैं ड्राइव करता हूँ तब हमेशा भक्ति भजन सुनता रहता हूँ, ख़ास कर हनुमान चालीसा को नियमित सुनता रहता हूँ, ड्राइव करते वक़्त भक्ति भजन सुनने से एक अलग ही पाजिटिविटी मेरे अन्दर आ जाती है,

पढ़े: पूरी रात बैठकर किया 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ नतीजा देखकर दंग रह जाओगे आप

कहते है की कई बार ऐसा समय भी आता है जो आप पर भारी होता है, ऐसा ही कुछ मेरे साथ भी हुआ, पिछले महीने कई बार मेरा एक्सीडेंट होते-होते बचा है, वैसे तो मैं बिल्कुल सतर्क होकर ड्राइविंग करता हूँ, पर कहते है ना कई बार आपकी गलती नहीं होती मगर दुसरे की गलती से आपका एक्सीडेंट हो जाता है, चाहे आप कितने भी सतर्क क्यों ना हो, ऐसा ही मेरे साथ हुआ, Hanuman Chalisa ka Power in hindi

और जब मेरा एक्सीडेंट हुआ तब मैं हनुमान चालीसा ही सुन रहा था और सच बताऊं तो जब मेरे सामने अचानक एक स्कूटर आया तो पता नहीं मेरा दिमाग सुन्न हो गया, मगर पता नहीं जैसे किसी शक्ति ने मेरे अंदर जान डाल दी हो और मैंने ब्रेक लगा दी और एक्सीडेंट होते-होते बच गया, ऐसा मेरे साथ दो बार हुआ और हर बार मुझे ऐसा लगा की जैसे मेरे बजरंगबली ने मुझे बचाया हो,

और तीसरी बार एक स्कूटर वाले ने मेरी गाडी को जोर से टक्कर मारी, मेरी गाड़ी का नंबर प्लेट भी उखड गया था, आवाज़ इतनी तेज़ थी कि मानो मेरी गाडी को बहुत नुक्सान हुआ हो, मेरी स्कूटर वाले से बहस भी हुई थी,

पर जब मैंने अपनी गाडी को सामने से देखा तो आप मानोगे नहीं जयेश भाई, गाडी में सिर्फ एक हल्का सा स्क्रैच था जिसे रब्बिंग से मैंने खुद ही हटा दिया और नंबर प्लेट भी सही सलामत थी जिसे मैंने फिरसे लगवा दिया, मेरे लिए तो ये चमत्कार से कम नहीं था, वरना काफी नुक्सान हो सकता था, Hanuman Chalisa ka Power in hindi

फिर ऐसी ही घटना फिर मेरे साथ हुई मगर इस बार मेरी गाडी नहीं टकराई, मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई शक्ति है जो मेरी रक्षा कर रही है और सबसे बड़ी बात ये है की जब भी ऐसा होता तो मैं अपनी गाडी में हनुमान चालीसा सुन रहा होता था,

जयेश भाई मानो जैसे हमारे बजरंगबली ने मुझे थामे रखा और अनहोनी से बचाते रहे, प्रभु अपने भक्तों की परीक्षा तो लेते है, पर अपने भक्तों की रक्षा भी करते है, बस ये था मेरा छोटा सा अनुभव जो आप सभी तक पहुँचाना चाहता था,

तो दोस्तों देखा आपने कैसे जीवन के हर मोड़ पर प्रभु अपने भक्त की रक्षा करते है, इसलिए कहता हूँ अपने विश्वास को डगमगाने मत दो, सच्चे दिल से प्रभु की शरण में जाए, देखना प्रभु कभी आपको निराश नहीं होने देंगे….तो ऐसे ही है हमारे बजरंगबली.


Hanuman Chalisa ka Power in hindi पोस्ट के लिए अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं और यदि आपके साथ भी इस तरह का कोई चमत्कार हुआ है तो हमें dharmikstory@gmail.com पर लिखें, हम इस वेबसाइट पर आपकी कहानी प्रकाशित करेंगे.

Facebook
LinkedIn
WhatsApp

Related Post

error: Content is protected !!