मेरी साँसें रुक गई थी, सबने कहा कि मैं मर चुकी हूँ – हनुमान जी के चमत्कार की सच्ची घटना

Power of Hanuman Chalisa in Hindi
मेरी साँसें रुक गई थी, सबने कहा कि मैं मर चुकी हूँ – हनुमान जी के चमत्कार की सच्ची घटना
Facebook
LinkedIn
WhatsApp

Power of Hanuman Chalisa in Hindi

मेरी साँसें रुक गई थी, सबने कहा कि मैं मर चुकी हूँ – हनुमान जी के चमत्कार की सच्ची घटना

दोस्तों प्रभु पर अटूट विश्वास बड़े से बड़े असंभव कार्य को संभव कर देता है और ये अनुभव उसी का सबसे बड़ा उदाहरण है, ऐसा क्या हुआ था इस भक्त को? और कैसे हनुमानजी ने उसकी सहायता की? जिसे जानकार आप खुद कहोगे कि ये तो सिर्फ और सिर्फ हमारे बजरंगबली ही कर सकते है,  Power of Hanuman Chalisa in Hindi

मेरा नाम मंजु है और मैं राजस्थान के झुंझुनू की रहनेवाली हूँ, मेरी उम्र 32 साल है, सबसे पहले जयेश भाई आपको धन्यवाद करना चाहती हूँ आपकी वजह से ही मुझ पर मेरे प्रभु की कृपा हुई है, ये मान लो मुझे नई जिंदगी मिली है, आपका जितना धन्यवाद करूं उतना कम है,

वैसे तो मैं बचपन से ही हनुमानजी को मानती हूँ क्योंकि मेरा पूरा परिवार उनकी पूजा करता है, मेरे पापा और मम्मी दोनों ही हनुमानजी को बहुत मानते है, पापा हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करते है, वैसे तो हनुमानजी ने हमारे परिवार पर बहुत कृपा की है, उनमें से कुछ घटनाएं आज मैं आप सभी से शेयर करना चाहती हूँ,

पहली घटना मेरे बचपन की है जब मैं सिर्फ एक साल की थी, यहाँ मैं आपको बता दू की मम्मी पापा की शादी के 8 साल बाद मेरा भाई हुआ था जिसकी पेट में ही डेथ हो गयी थी, मम्मी बहुत रोई की हनुमानजी की इतनी पूजा के बाद भी ऐसा हुआ, उसके 2 साल बाद मेरा जन्म हुआ, पापा मम्मी बहुत खुश थे, मेरी मम्मी मुझे हनुमानजी का दिया गिफ्ट मानती थी,

सब सही हो गया था पर एक दिन खेलते हुए अचानक मैं बेहोश हो गयी और मेरी साँसें भी नहीं चल रही थी सबने कहा कि मैं मर चुकी हूँ, मम्मी तो एकदम सुन्न पड़ गयी पर वो नहीं मानी, उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता, सब लोग मम्मी को समझा रहे थे, Power of Hanuman Chalisa in Hindi

Hamare Bajrangbali ki Kripa in Hindi

तभी मम्मी ने मुझे हमारे घर में बने मंदिर में हनुमानजी के सामने सुलाया और कहा की अगर आप है और अपने सच्चे भक्तों की पुकार सुनते है, तो आपको मेरी बच्ची लौटानी होगी और क्या फिर मैं सही हो गयी,

ये देखकर किसी को यकीन नहीं हुआ, जयेश भाई अब आप ही बताए ये प्रभु का चमत्कार नहीं तो क्या था, इसलिए मेरी मम्मी अब भी मुझसे कहती है की मैंने तुझे जनम दिया पर तुझे दुबारा जिंदगी हनुमानजी ने दी है,

बचपन में मैं हनुमानजी को बहुत मानती थी, छोटी थी तबसे ही हनुमान चालीसा को याद कर लिया था, पर कॉलेज तक आते-आते जैसे पूजा-पाठ कम हो गया,

पढ़े: कोई 24 घंटे मुझे देख रहा था – हनुमानजी के चमत्कार की सच्ची घटना

मैं कॉलेज बस से जाती थी, एक दिन मैं और मेरी दोस्त बस से घर आ रहे थे कि हमारी सीट पर एक लम्बे सफ़ेद कपडे पहने एक बूढ़े बाबा आकर बैठे और उन्होंने मुझसे कहा बेटा आप रोज हनुमान चालीसा का पाठ किया करो और एक छोटी सी हनुमान चालीसा की बुक भी दी, फिर भी मैंने उनकी बातों में इतना ध्यान नहीं दिया, लेकिन आज महसूस होता है की वो मेरे बजरंगबलि ही थे जो मुझे राह दिखाने आये थे, पर मैं नादाँ समझ नहीं पायी,

फिर शुरू हुई मेरी जिंदगी की असली उथल-पुथल, जिस लड़के से मेरी इंगेजमेंट हुई थी उस लड़के की एक्सीडेंट में डेथ हो गयी और मैं हनुमानजी को कोसने लगी की मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ, मैंने बहुत से एक्साम्स दिए लेकिन किसी में सक्सेस नहीं मिली, अब मैं बिलकुल टूट गयी थी, मैं MSC करने के बाद भी बेरोजगार थी, Power of Hanuman Chalisa in Hindi

मेरा हनुमान जी पर से विश्वास उठने लगा, पर मेरी मम्मी ने कहा देखना हनुमान जी तेरी जरूर सुनेंगे तू विश्वास रख उनपर, इसी बीच मेरी शादी हो गयी, पर शादी के बाद भी कुछ सही नहीं था,

मेरा एक बेटा भी है जो 5 साल का है, शादी के बाद वही ताने सुनने को मिलते की डिग्री लेने से क्या होता है जब कुछ किया ही नहीं, बच्चे के साथ घर संभालते हुए पढ़ाई करना और सब के ताने सुनकर मैं डिप्रेशन में चली गयी थी और मुझे सुसाइड करने का मन करने लगा,

फिर एक दिन मैंने सोचा हनुमान चालीसा सुन लेती हूँ, जयेश भाई तभी मैंने पहली बार आपका वीडियो देखा मुझे अच्छा लगा ये फरवरी 2019 की बात है, उसके बाद मैंने आपके सारे वीडियोस देख लिए, फिर मैंने हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया, Power of Hanuman Chalisa in Hindi

हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करने के बाद आप यकीन नहीं करोगे इतना पॉजिटिव बदलाव आया कि सारा दिन उदास रहनेवाली मैं बहुत खुश रहने लगी, मैंने हनुमानजी को अपना भाई मान लिया, मैंने REET एग्जाम की तैयारी की पर किसी कारण एग्जाम रद्द हो गया, एक बार तो मैं निराश हुई पर अब लगता है कि हनुमानजी ने मेरे अच्छे के लिए ही किया होगा,

अब मैं फिर से तैयारी कर रही हूँ और अब यकीन है की मुझे सफलता जरूर मिलेगी, मैं सभी भक्तों से यही कहना चाहूंगी कि मन सच्चा रखो और प्रभु पर अटूट विश्वास रखो और प्रभु श्री राम के नाम का स्मरण करो देखना हनुमानजी कभी आपका साथ नहीं छोड़ेंगे वे बहुत ही दयालु है,

तो दोस्तों देखा आपने हनुमानजी के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है, बस जरुरत है तो अटूट विश्वास की, प्रभु पर आपका दृढ विश्वास ही आपको प्रभु के निकट लाएगा और हनुमानजी तो इस कलयुग के सबसे जाग्रत देव है वे हमेशा अपने सच्चे भक्त की सहायता करने के लिए तत्पर रहते है…तो ऐसे ही है हमारे बजरंगबली.


Power of Hanuman Chalisa in Hindi पोस्ट के लिए अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं और यदि आपके साथ भी इस तरह का कोई चमत्कार हुआ है तो हमें dharmikstory@gmail.com पर लिखें, हम इस वेबसाइट पर आपकी कहानी प्रकाशित करेंगे.

Facebook
LinkedIn
WhatsApp

Related Post

error: Content is protected !!