सुंदरकांड की इस चमत्कारी स्तुति से शनि भी हो जाएंगे मेहरबान
श्री हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने लिए उनके भक्त अलग अलग तरीके अपनाते है। कोई श्री हनुमान चालीसा पढ़ता है तो कोई बजरंग बाण, कोई हनुमानअष्टक पढता है तो कोई मंत्रो का जाप करता है, वैसा ही एक पाठ है सुंदरकांड। Sunderkand Path in Hindi
मंगलवार को श्री हनुमान जी का वार माना जाता है। क्योंकि श्री हनुमान जी का जन्म मंगलवार को हुआ था। इसीलिए मंगलवार के दिन श्री हनुमान जी की पूजा पाठ करने का विशेष महत्व है।
मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। अगर कोई भक्त इस दिन श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड का पाठ करता है उसके सारे मनोरथ पूर्ण होते है।
गोस्वामी तुलसीदासजी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ ज़्यादा तर सुभ कार्यो की शुरुवात पे किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति जीवन में परेशान हो, आत्मविश्वास की कमी हो और केवल असफलता का ही सामना करना पड़ रहा हो या और कोई समस्या हो तो सुंदरकांड के पाठ से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
संपूर्ण श्रीरामचरितमानस भगवान श्री राम के पुरुषार्थ और गुणों को दर्शाती है। सुंदरकांड एक मात्र ऐसा अध्याय है जो श्री हनुमान जी की विजय का है। ये एक भक्त की जीत का कांड है। जिसका पाठ करने से बजरंगबलि शीघ्र प्रसन्न होते है और आपकी हर मनोकामना पूर्ण करते है।
सुंदरकांड पाठ करने से हमारे ग्रहो के कई दोषो से बचा जा सकता है जैसे की साढ़े साती, मंगल दोष, राहु केतु, पनौती, पितृ दोष, आदि। यहाँ तक कि शनिदेव के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है। सुंदरकांड का पाठ करने से शनिदेव भी होते है मेहेरबान।
पढ़े: बजरंग बाण का पाठ कब और कैसे करे? Bajrang Baan
वैसे तो पूरे सुंदरकांड के पाठ को विधिवत और सही तरीके से करने के लिए 2-3 घंटो का समय लगता है। अगर आप के पास समय की पाबंदी हो तो आप हर रोज 11 चौपाइयों का पाठ कर सकते है। पाठ करते समय शांति से और पूर्ण ध्यान के साथ यह पाठ करे।
Sunderkand Path Stuti अगर इन 11 चौपाइयों का भी पाठ न हो पाये तो आप इस चमत्कारी स्तुति का भी पाठ कर सकते है जिससे श्री हनुमानजी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी, जो की है:
अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं।
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं।
रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥
सुंदरकांड के पाठ से भक्त को मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए भक्त को आत्मविश्वास मिलता है। सुंदरकांड आत्मविश्वास के साथ इच्छा शक्ति बढ़ाने वाला कांड है। सुंदरकांड का पाठ करने से श्री हनुमान जी के साथ साथ प्रभु श्री राम की भी कृपा प्राप्त होती है।
Subscribe Secret Mysteries on YouTube
Sunderkand Path in Hindi, इस पोस्ट पर अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं इस पोस्ट पर आप अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं और इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले.
धन्यवाद 🙂
जयेश वाघेला
[…] पढ़े: सुंदरकांड की इस चमत्कारी स्तुति स… […]
Jai shri ram,Jayesh Bhai! Mere husband videsh mei hai aur corona ki wajah se visa process ruke hue hai.mai apne visa ke liye bahaut pareshaan hu.mai roz 7 baar hanuman chalisa aur sunderkand ka path kar rahi hu aur ram naam ki mala bhi. Kya ye sahi tarika hai
Jai shree ram Jayesh bhai
Sunder kand ki wo 11 chopaiya konsi h unpar ap ek video banaiye.